लखनऊ उ०प्र० जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा और पार्टी के संस्थापक पूर्व कैबिनेट मंत्री, सांसद जौनपुर बाबू सिंह कुशवाहा द्वारा हिस्सेदारी भागीदारी में सम्मान देते हुए चन्दौली जिले के चकिया निवासी रामचन्द्र त्यागी को मंडल अध्यक्ष मीरजापुर की नई जिम्मेदारी दी है।जिससे जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। बताया गया कि इससे पहले रामचन्द्र त्यागी वाराणसी मंडल की जिम्मेदारी निभा रहे थे, दोबारा पार्टी अध्यक्ष ने उन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें मीरजापुर का मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद रामचन्द्र त्यागी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि मैं राष्ट्रीय नेतृत्व के भरोसे को टूटने नहीं दूंगा और भरोसा दिलाया हूं कि पूरी कर्तव्य निष्ठा के साथ
इस जिम्मेदारी को अपने सहयोगियों के साथ मिलकर निभाऊंगा और संगठन को मजबूत बनाऊंगा तथा आने वाले उ०प्र०विधान सभा चुनाव 2027 में पार्टी को शिखर पर ले जाने का हर संभव प्रयास करूंगा।बता दें कि रामचन्द्र त्यागी पिछले कई वर्षों से जन अधिकार पार्टी के लिए काम कर रहे हैं और पार्टी शीर्ष नेतृत्व तक अपनी सीधी पैठ बना चुके हैं।पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा है कि उन्हें मीरजापुर मंडल की जिम्मेदारी दिए जाने से पार्टी और मजबूत होगी।Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment