महिलाएं महिलाओं के सम्मान,बराबरी व आजादी के हक के लिए एकजुट हो रही है-सुनैना - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, March 8, 2025

महिलाएं महिलाओं के सम्मान,बराबरी व आजादी के हक के लिए एकजुट हो रही है-सुनैना

 

चन्दौली चकिया 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस जिंदाबाद,महिला अधिकारों का संघर्ष जिंदाबाद,शिक्षा और समानता का संघर्ष जिंदाबाद,सावित्री बाई फुले व फातिमा शेख की विरासत जिंदाबाद सहित तमाम नारों के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन(एपवा) के बैनर तले महिलाओं ने चकिया नगर भ्रमण करते हुए उप जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर महिलाओं के सवालों से जुड़े 15 सूत्रीय मांगों को उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र सौंपा।इस दौरान सभा 

को संबोधित करती हुई अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन(एपवा)जिला काउंसिल सदस्य कामरेड सुनैना ने कहा कि आज पूरे देश और प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को  याद करते हुए हम महिलाएं अपने सम्मान, आज़ादी और बराबरी के हक के लिए एकजुट हो अपने ऊपर हो रही हिंसा के खिलाफ आवाज़ बुलंद कर रही हैं।कमरेड सुमैना ने आगे कहा कि महिला अपराध  के मामले में यूपी शर्मनाक ढंग से ऊपर है। प्रदेश के लगभग हर जिले से महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या, अपहरण और  हिंसा की घटनाएं हर रोज की खबर बनती जा रही है महिलाओं को इन घटनाओं में न्याय तक नहीं मिल पा रहा है।एपवा जिला काउंसिल सदस्य कामरेड कमली बनवासी ने कहा कि धनावल कला के दलित बस्ती का बिजली कनेक्शन पिछले दो महीने से काटा गया है जिसे तत्काल जोड़ा जाए अन्यथा अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन बड़ा आंदोलन शुरू करेगा।जुलूस तथा सभा में खुशबू,बैजन्तीमाला,,सुनीता देवी,सबिता वनवासी,काजल कुमारी,छांगुर देवी,कमली देवी,बिंदु देवी सहित सैकड़ों महिलाओं ने हिस्सा लिया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad