रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया। अपना दल एस पार्टी के जिला कार्यालय कनेरी मोहनसराय में सोमवार को पार्टी की आयोजित मासिक बैठक में रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बैठक में आए हुए विधानसभा अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, विधानसभा विंग के अध्यक्ष, जोन अध्यक्ष सहित पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत बनाने हेतु अपने-अपने क्षेत्र के बूथ अध्यक्षों को ज्यादा से ज्यादा जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाने हेतु अपील किया। तथा आगामी पंचायती चुनाव के लिए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अपने-अपने बूथ पर मजबूती से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने सावित्रीबाई फुले के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उनकी पुण्यतिथि मनायी।विधायक डॉ सुनील पटेल ने सावित्रीबाई फुले के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा किया। इस दौरान मुख्य रूप से विधानसभा अध्यक्ष बसंत पटेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपक जिला उपाध्यक्ष अनुसूचित मंच राजकुमार गौतम, जिला सचिव प्रजापति, जिला महासचिव व कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा, आदर्श वर्मा, विनोद पटेल, सुभाष पटेल, विनय पटेल, दिनेश पटेल, प्रेम पटेल, चंद्रशेखर पटेल, जदूवर पटेल इत्यादि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment