रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी बड़ागांव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों को साकार करने तथा किसानों को जैविक खेती के बारे में जागरूक करने हेतु बड़ागांव विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत दादूपुर धौकलगंज गांव में गुरुवार को नमामि गंगे योजना के अंतर्गत कृषि विभाग वाराणसी तथा बायोसर्ट इंटरनेशनल प्रा.लि.के संयुक्त तत्वाधान में जैविक किसान मेला का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या ने दीप प्रज्वलन कर किया।कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत सर्विस प्रोवाइडर अभिषेक सिंह ने अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।किसानों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने कहा कि निरोग रहने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करके अब किसानों को जैविक खेती को अपनाना होगा। जिससे आने वाली पीढ़ी भी निरोग और स्वस्थ रहेगी।कृषि विशेषज्ञ प्रवीण श्रीवास्तव ,श्रीकेश्वर शर्मा, अर्पित सिंह ने उपस्थित किसानों को देशी गाय पालन,मिट्टी में जीवांश बढ़ाने,गो मूत्र व गोबर गुड़,चने का बेसन,जीवांश युक्त मिट्टी को मिलाकर जीवामृत घोल का प्रयोग,लाइन में फसलों की बुवाई करने,मिलवा खेती करने,बीज शोधन के लिए ट्राइकोडरमा का प्रयोग,देशी बीज का प्रयोग करने के बारे में विस्तार पूर्वक से जानकारी दिया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि पूनम मौर्य ने कार्यक्रम में लगाए गए विभिन्न जैविक उत्पाद स्टालों का अवलोकन किया।कार्यक्रम का संचालन अर्पित सिंह व धन्यवाद ज्ञापन एडीओ कृषि अशोक पाल ने किया।मेले में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान दादूपुर रमेश पटेल, सियाराम पटेल प्रधान महिमापुर, लोकगीत गायक फूलचंद राजभर सहित क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment