रिपोर्ट-श्रीप्रकाश यादव
चंदौली lक्रिसमस दिवस पर सेन्ट जोसेफ स्कूल चहनियां में प्रिंसिपल अनिल जोसेफ के द्वारा समारोह पूर्वक ईसा मसीह का जन्म दिन मनाया गया। बच्चों द्वारा कार्यक्रम किया गया। विद्यालय परिसर को सजाया गया था।इस अवसर पर अनिल जोसेफ ने कहा कि दुनिया में धूमधाम से हर साल 25 दिसंबर को यह पर्व मनाया जाता है। क्योंकि ईसा मसीह का जन्म इसी शुभ तिथि में हुआ था। क्रिसमस ईसाइयों का प्रमुख त्योहार है। आज कल हिन्दू में भी क्रिसमस को लेकर बहुत उत्साह रहता है। भारत वर्ष में भी क्रिसमस की बहुत प्रमुखता बढ़ती जा रही है। ईसा मसीह ऊँच-नीच के भेदभाव को नहीं मानते थे। उन्होंने दुनिया के लोगों को प्रेम और भाईचारे के साथ रहने का संदेश दिया था। क्रिसमस इसलिए भी बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि कुछ दिन बाद न्यू ईयर भी आ जाता है। हम बोल सकते है कि दिसंबर महीने के आखिरी 10 दिन उत्साह से भरे होते है। बच्चे क्रिसमस का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस दिन बच्चों को सांता क्लॉज के आने का इंतजार रहता है। इस दौरान अनिल कुमार सिंह,दीपक तिवारी,जेमिना,बिंदु,एन के,डेनिम जोसेफ,ऐश्वर्या आदि सहित सैकड़ों बच्चे उपस्थित थे ।
No comments:
Post a Comment