पागल कुत्ते ने रात में सो रहे लगभग एक दर्जन लोगों को काटा - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, October 17, 2024

पागल कुत्ते ने रात में सो रहे लगभग एक दर्जन लोगों को काटा

                   

                            सांकेतिक फोटो 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के पनियरा गांव में बृहस्पतिवार की बीती रात  एक पागल कुत्ते ने रात में सो रहे लगभग एक दर्जन लोगों सहित पशुओं को भी बेरहमी से काट लिया।गांव में उक्त पागल कुत्ते के आतंक से भयभीत ग्रामीणों ने उक्त पागल कुत्ते को घेराबंदी कर मार गिराया। उसके बाद राहत की सांस ली। सुबह होते ही पागल कुत्ते से शिकार हुए सभी घायल लोग जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा सभी घायलों को एंटी रैबीज का टीका लगाया। लेकिन कुछ व्यक्तियों को कमर से ऊपर कुत्ते ने काटा था जिसके लिए इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन की जरूरत महसूस हुई तो उनको डॉक्टरो ने बीएचयू रेफर किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ नवीन सिंह ने बताया कि हमारे सीएचसी पर एंटी रैबीज टीका पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है लेकिन इम्यूनोग्लोबिन इंजेक्शन की यहां पर राजकीय सप्लाई नहीं है इसलिए बीएचयू के लिए रेफर किया गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad