चार लड़कियों की डूबने से मौत, पहुंची पुलिस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, September 10, 2024

चार लड़कियों की डूबने से मौत, पहुंची पुलिस

 

बिहार के बांका जिले में मंगलवार को एक बड़ी ही हृदय विदारक घटना हुई है। बताया जा रहा है कि बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई है। मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 14 वर्ष के बीच बताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेहरार गांव के तालाब में करमा पर्व को लेकर कई लड़कियां नहाने गई हुई थी, नहाने के दौरान चार लड़कियां तालाब के गहरे पानी में चली गई जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी चारों शवों को तालाब से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका के सदर अस्पताल भेंजा है।मृतक लड़कियों के नाम पुष्पा कुमारी 12, निशा कुमारी 12, पूनम कुमारी 13 तथा ज्योति कुमारी 14 वर्ष बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad