भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का मनाया गया 34 वां स्थापना दिवस - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 28, 2024

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान का मनाया गया 34 वां स्थापना दिवस

कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के सदस्य डॉ मेजर सिंह ने प्रयोगशालाओं का किया उद्घाटन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी राजातालाब।भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में शनिवार को 34 वाँ स्थापना दिवस समारोह मनाया गया।जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि नई दिल्ली स्थित कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल के सदस्य एवं प्रसिद्ध सब्जी वैज्ञानिक डॉ मेजर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ ऊधम सिंह गौतम, उप महानिदेशक (प्रसार विज्ञान) आईसीएआर नई दिल्ली, डॉ एस वी एस राजू निदेशक कृषि विज्ञान संस्थान बी एच यू वाराणसी, डॉ पी के राय निदेशक सरसों अनुसंधान निदेशालय भरतपुर राजस्थान ने पौधारोपण एवं दीप प्रज्वलन कर किया।इसके उपरांत संस्थान के विभिन्न विभागों में नवीनीकृत प्रयोगशालाओं एवं समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया गया।संस्थान के कार्यकारी निदेशक डॉ नागेंद्र राय ने सभी अतिथियों को अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर 

सम्मानित किया।उन्होंने अपने स्वागत संबोधन में संस्थान की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला एवं आधुनिक सब्जी उत्पादन के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशहाली लाने की दिशा में किए गए प्रयासों के बारे में जानकारी दी। मुख्य अतिथि डॉ मेजर सिंह ने संस्थान में हो रही उत्तरोत्तर प्रगति पर हर्ष व्यक्त करते हुए कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल की स्थापना इसके इतिहास एवं हाल के दिनों में हुए भर्ती सुधार कार्यों का वर्णन किया।डॉ यू एस गौतम ने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि 2047 तक विकसित भारत का स्वप्न तभी साकार होगा जब किसान उद्यमी बन कर खेती करेगा। उन्होंने कृषि तकनीकी प्रसार एवं क्षमता संवर्धन की दिशा में भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् द्वारा चलाये जा रहे आर्या, फार्मर्स फर्स्ट, नारी जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने 10000 ऍफ़ पी ओ एवं 3000 स्वयं सहायता समूह से जुड़े किसानों एवं उद्यमियों को संस्थान द्वारा प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन का आह्वान भी किया। इस अवसर पर संस्थान के विभिन्न प्रकाशनों नामतः सब्जी किरण, वार्षिक प्रतिवेदन, सब्जी समाचार, तकनीक बुलेटिन,सब्जी शोध पत्रिका का विमोचन किया गया। वर्षोपरांत सर्वश्रेष्ठ कार्य के लिए वैज्ञानिक वर्ग में डॉ प्रभाकर मोहन सिंह एवं डॉ डी आर भारद्वाज , तकनीकी वर्ग में राम आसरे, प्रशासनिक वर्ग में सुदीप सिंह, कुशल सहायक वर्ग में शिव कुमार एवं कृषि विज्ञान केंद्र (भदोही) में डॉ रेखा सिंह को प्रशस्ति पत्र दिया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. डी आर भारद्वाज एवं धन्यवाद ज्ञापन डा. अरविंद नाथ सिंह ने किया।समारोह में संस्थान के सभी वैज्ञानिक, तकनीकी, प्रशासनिक अधिकारी, सहायक कर्मचारी एवं शोध छात्र  उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad