भाजपा सांसद कंगना रानौत के किसान अंदोलन पर अपमानजनक बयान के खिलाफ किसानों ने निकाला आक्रोश मार्च - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 26, 2024

भाजपा सांसद कंगना रानौत के किसान अंदोलन पर अपमानजनक बयान के खिलाफ किसानों ने निकाला आक्रोश मार्च

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। बैरवन मोहनसराय से किसानों ने सायं 4 बजे दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में भाजपा सांसद कंगना रानौत के अपमानजनक बयान के खिलाफ आक्रोश मार्च किसान नेता विनय शंकर राय "मुन्ना" के नेतृत्व में किसान संघर्ष समिति के तत्वावधान में निकाला। विनय राय ने आक्रोश व्यक्त करते हुये कहा कि अन्नदाता के हक अधिकार के लिये दिल्ली किसान अंदोलन के संदर्भ में कंगना की बार बार टिप्पणी ये सिद्ध कर रही है कि वे देश के पालनहार "अन्नदाता" को या तो मजाक में ले रही हैं या उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। दोनों स्थिति में उनका सांसद बने रहना लोकसभा की गरिमा के विपरीत है। इसलिये भाजपा उनका लोकसभा से त्यागपत्र ले, अन्यथा देश के किसान भाजपा को इसका जबाब देंगे। कृषि प्रधान देश में किसान का अपमान राष्ट्र का अपमान है।आक्रोश मार्च में प्रमुख रूप से कृष्ण प्रसाद पटेल, अमलेश पटेल, प्रेम शाह, विजय नारायण वर्मा, मेवा पटेल, हृदय नारायण उपाध्याय, उदय प्रताप पटेल, जगमन्नी देवी, विजय गुप्ता, रमेश पटेल, अंशु उपाध्याय, छन्नी देवी, सुनीता देवी, अर्चना पटेल, निर्मला देवी, दुलारी, चमेली देवी, मनभावती देवी सहित इत्यादि किसान शामिल थे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad