"हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, August 7, 2024

"हर घर तिरंगा अभियान " को लेकर भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर जनप्रतिनिधियों की हुई बैठक

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय केशरीपुर रोहनिया में "हर घर तिरंगा" अभियान के संदर्भ में  वाराणसी के जिला प्रभारी अरुण पाठक व भाजपा जिला अध्यक्ष/एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मोर्या आदिजनप्रतिनिधियों ने भाजपा जिला पदाधिकारी,सभी मोर्चा के अध्यक्ष व महामंत्री,मंडल अध्यक्ष व अभियान संयोजक व सह संयोजक,प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक के साथ बैठक हुई। बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने आजादी के इस जश्न को पर्व की तरह मनाते हुए हर्षोल्लास के साथ हर घर पर तिरंगा झंडा लहराने तथा स्वतंत्रता सेनानियों तथा बलिदानियों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बारे में लोगों को जागरुक करते हुए अपने घर के आस पास साफ सफाई करने सहित विभिन्न प्रकार के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य रूप से हर घर तिरंगा के संयोजक संजय सोनकर, सह संयोजक फौजदार शर्मा, दिनेश मौर्य साथ में प्रवीण सिंह गौतम, सुरेंद्र पटेल, जयप्रकाश दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल व विनोद उपाध्याय, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीता सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष युसूफ खान, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनीष कालरा, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश प्रियदर्शी आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad