पूर्व विधायक ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, August 31, 2024

पूर्व विधायक ने अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर दिया स्वच्छ पर्यावरण का संदेश

 

69 वें जन्मदिन पर 69 किलो का केक काटा, कार्यकर्ताओं ने दी जन्मदिन की हार्दिक बधाई


रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के ओढ़ें स्थित अपने आवास पर शनिवार को भाजपा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में वाराणसी लोकसभा के संयोजक एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने अपने 69 वें जन्मदिन पर पौधारोपण कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। उसके उपरांत कार्यकर्ताओं के साथ 69 किलो का केक काटकर एक दूसरे के खिलाते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।इस अवसर पर मुख्य रूप से देवेंद्र सिंह गोपाल ,दीपक सिंह जिलाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा विजय राज यादव, उदय भान सिंह उदल, वीरेश्वर सिंह, विकास दुबे, गोल्डन सिंह,अजय दुबे, अमित सिंह, श्याम भूषण सिंह, मनोज सिंह,मुकुंद जायसवाल, कपिल सिंह, रुचिका सिंह, आशा देवी, कमलेश प्रजापति, धर्मेंद्र यादव, मोनू सिंह ,विकास दुबे, गोपाल नारायण, चंदन ठाकुर,दिनेश सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad