पुलिस अधीक्षक द्वारा शिविर पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, August 15, 2024

पुलिस अधीक्षक द्वारा शिविर पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण

सराहनीय कार्य करने वाले बहादुर पुलिसकर्मियों को दिए पदक व प्रशस्ति-पत्र


चन्दौली- 78वें स्वतन्त्रता दिवस के शुभ अवसर पर पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा शिविर पुलिस लाईन में ध्वजारोहण के उपरान्त सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा पूर्वक अपने दायित्वों व कर्तव्यों के निर्वहन हेतु प्रेरित किया गया तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगण को विकसित भारत के निर्माण में अपनी भागीदारी निभानें, गुलामी की मानसिकता से मुक्ति के लिए हर सम्भव प्रयास करने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व व उसके उत्थान के लिए हमेशा काम करने तथा देश की एकता व एकजुटता के लिए सदैव प्रयासरत रहने की शपथ दिलाई गई।तत्पश्चात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्राप्त प्रशस्ति-पत्र सहित विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया व उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया गया। अंत में उपस्थित समस्त अधिकारियों व कर्मचारीगण को मिष्ठान वितरित किया गया।पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढ़ेर सारी शुभकामनाएं व बधाई दी गयी। साथ ही जनपद के प्रत्येक थानों, चौकियों व कार्यालयों पर स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस का पर्व मनाया जा रहा तथा एक दूसरे को बधाई व शुभकामनाएं दी जा रही हैं।


अति उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी व कर्मचारीगण-


1. निरी0ना0पु0 धीरेन्द्र प्रताप सिंह

2. उ0नि0ना0पु0 राम अजोर यादव

3. उ0नि0स0पु0 लाल बहादुर पाण्डेय

4. उ0नि0ना0पु0 हरिकेश सिंह

5. मु0आ0चा0 राजकुमार उपाध्याय

6. मु0आ0चा0 सुनील कुमार तिवारी

7. मु0आ0चा0 गिरीश यादव

8. मु0आ0चा0 सत्येन्द्र नाथ पाण्डेय

9. मु0आ0चा0 फिरोज अहमद

10. मु0आ0स0पु0 संजय कुमार राय

11. मु0आ0चा0 बच्चा सिंह

12. मु0आ0स0पु0 संजय कुमार पाण्डेय

13. मु0आ0ना0पु0 प्रवीण कुमार मिश्रा

14. मु0आ0ना0पु0 रमेश यादव

15. मु0आ0ना0पु0 हरिकिशुन

16. मु0आ0ना0पु0 एकलाख अहमद

17. मु0आ0ना0पु0 प्रमोद यादव

18. आ0चा0 सुशील कुमार

19. प्रधान परिचालक सुभाष लाल


उत्कृष्ट सेवा पदक पाने वाले अधिकारी/कर्मचारी-


1. उ0नि0 लिपिक राकेश कुमार यादव

2. मु0आ0ना0पु0 विन्ध्याचल यादव

3. मु0आ0ना0पु0 विनोद कुमार यादव

4. मु0आ0ना0पु0 संजय सोनकर

5. मु0आ0ना0पु0 विनय कुमार यादव

6. मु0आ0ना0पु0 संदीप कुमार पाण्डेय

7. मु0आ0ना0पु0 शिवमूरत यादव

8. मु0आ0ना0पु0 हरेन्द्र यादव

9. मु0आ0ना0पु0 उमेश कुमार

10. मु0आ0ना0पु0 रवि कुमार सरोज

11. मु0आ0ना0पु0 अरूण कुमार ठाकुर

12. मु0आ0ना0पु0 संजय पाण्डेय

13. मु0आ0ना0पु0 यादव सतीश कुमार

14. मु0चा0 अखिलेश कुमार यादव

15. आ0चा0 रविन्द्र यादव

16. आ0चा0 रविन्द्र कुमार शुक्ला

17. आ0चा0 ईश्वर चन्द्र यादव

18. आ0चा0 तेज प्रताप सिंह

19. आ0आरमोरर प्रवीण कुमार सरोज

20. आ0स0पु0 मिथिलेश कुमार


मिशन शक्ति अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान व स्वालम्बन हेतु सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र/मोमेंटो

1. म0आ0 कोमल वर्मा

2. म0आ0 सैफिया कुरैशी

उपरोक्त के अतिरिक्त यूपी 112 में नियुक्त 11 पुलिसकर्मियों व अन्य थानों/शाखाओं में नियुक्त 31 पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा सभी पुलिसकर्मियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामना दी।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad