कृषक वैज्ञानिक श्रीप्रकाश रघुवंशी ने भारत सरकार को दान किया गेहूं की 31 प्रजातियां - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 26, 2024

कृषक वैज्ञानिक श्रीप्रकाश रघुवंशी ने भारत सरकार को दान किया गेहूं की 31 प्रजातियां

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टडिया जख्खिनी निवासी प्रगतिशील किसान व कृषि वैज्ञानिक श्री प्रकाश रघुवंशी गेहूं,अरहर,धान,सरसो की प्रजातियों का विकास सेलेक्शन विधि से करते रहे हैं। इस समय गेहूं की 100 नई प्रजातियों का विकास कर चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में इन प्रजातियों को संरक्षित कर पाना मुश्किल हो रहा था। यह प्रजातियां पोषक गुणों और उत्पादन की दृष्टि से अच्छी हैं।श्री प्रकाश रघुवंशी ने इन प्रजातियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री से गुहार लगाई कि मैं अपनी अस्सी गेहूं की प्रजातियों को भारत सरकार को दान करना चाहता हूं।रघुवंशी के पत्र को संज्ञान में लेते हुए पीएमओ ने गेहूं एवं मक्का अनुसंधान संस्थान करनाल को पत्र भेजा। पत्र को संज्ञान में लेते हुए करनाल से दो वैज्ञानिक वाराणसी आराजी विकास खंड के टड़िया ग्राम में श्रीप्रकाश रघुवंशी के फार्म पर पहुंचे। रघुवंशी ने उनको 31 गेहूं की प्रजातियां सुपुर्द की। शेष प्रजातियों को अक्टूबर माह में बीज गोदाम खुलने पर सुपुर्द किया जायेगा। बारिश के मौसम में बीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शेष प्रजातियों को बाद में दिया जायेगा।इन प्रजातियों में मुख्य रुप से सूर्या 555,कुदरत अन्नपूर्णा,रघुवंशी 777,कुदरत 17,कुदरत 9 आदि है।श्रीप्रकाश रघुवंशी ने बताया कि इन प्रजातियों को विकसित करने का उद्देश्य उत्कृष्ठ देशी बीजों का संरक्षण, मानव पोषण और उत्पादन है। एक बीज से पचास तक कल्ले और बालियों की लंबाई 10 इंच तक है। इन फसलों में विपरीत मौसम में गिरने की संभावना नहीं होती। पौधों की उचाई 80 सेंटी मीटर होती है।इस मौके पर गेहूं एवं मक्का अनुसंधान संस्थान करनाल के वैज्ञानिक डा.अरुण गुप्ता व डा. अमित कुमार शर्मा श्रीप्रकाश रघुवंशी,रंजीत कुमार सिंह,सूर्य प्रकाश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad