योगी कैबिनेट में लगी मुहर,बदल जायेगा इसका नाम - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, June 12, 2024

योगी कैबिनेट में लगी मुहर,बदल जायेगा इसका नाम

                            फाइल फोटो

लखनऊ उत्तर प्रदेश मुरादाबाद में स्थित राज्य विश्वविद्यालय अब गुरु जम्भेश्वर के नाम से जाना जाएगा। अब यह गुरु जम्भेश्वर राज्य विश्वविद्यालय के नाम से होगा।रिपोर्ट के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि गुरु जम्भेश्वर के प्रति लोगों की काफी आस्था है, ऐसे में यह निर्णय लिया गया है।बताया जा रहा है कि मंगलवार को कैबिनेट ने इसके नाम परिवर्तन पर अपनी मोहर लगा दी है। बता दे कि पहले भी धार्मिक आस्था को देखते हुए बलरामपुर में मां पाटेश्वरी देवी विश्वविद्यालय और सहारनपुर में मां शाकुंभरी देवी विश्वविद्यालय इत्यादि स्थापित किए जा चुके हैं। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम वर्ष 1973 व उसकी अनुसूची में यथा स्थान संशोधन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन अध्यादेश वर्ष 2024 को प्रख्यापित कराए जाने और उसके प्रतिस्थानी विधेयक को पास करने के लिए आगे राज्य विधानमंडल के समक्ष पास करने के लिए रखा जाएगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad