पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में खेली फूलों की होली - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 8, 2024

पूर्व विधायक के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में खेली फूलों की होली

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के औढे स्थित अपने आवास पर पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह ने आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के आए हुए भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा पदाधिकारियों के साथ फूलों की पंखुड़ियां से होली खेली। कार्यक्रम में एक दूसरे को गले लगाते हुए होली की हार्दिक बधाई दी। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल आराजी लाइन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल अपना दल एस के जिलाध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल, महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, अरविंद पटेल,डॉ सुशील कुमार दुबे, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि डॉक्टर बंसराज पटेल, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दसमी यादव, केदारनाथ सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय ,धर्मेंद्र यादव, गुड्डू पटेल,श्याम भूषण शर्मा, केशव यादव, देवेंद्र सिंह गोपाल ,दीपक सिंह,अजय दुबे,रमाशंकर गुप्ता,सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण शामिल रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad