"यादव गांधी" की 127वीं जंयती को राष्ट्रीय यादव दिवस के रुप मे मनाया गया - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 15, 2024

"यादव गांधी" की 127वीं जंयती को राष्ट्रीय यादव दिवस के रुप मे मनाया गया

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी।नमो घाट स्थित गोवर्धन धाम पर सोमवार को गोवर्धन धारी जी की श्रृंगार आरती के पश्चात  "यादव गांधी" की 127वीं जंयती को राष्ट्रीय यादव दिवस के रुप मे मनाया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष विनोद यादव गप्पू तथा संचालन महामंत्री पारस यादव पप्पू ने किया। यादव ज्योति पत्रिका के संस्थापक सम्पादक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौधरी राजित प्रसाद यादव की 127 वीं जयंती पर गोवर्धन धाम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गोवर्धन पूजा समिति अध्यक्ष विनोद यादव ने यादव दिवस की देश के सभी यादव बन्धुओं को बधाई दी तथा यादव गांधी के महान सामाजिक योगदान को नमन किया।इस अवसर पर विनोद यादव गप्पू अध्यक्ष,सीताराम यादव कोषाध्यक्ष,पारस यादव पप्पू महामंत्री,पूर्व अध्यक्ष अशोक यादव ,सीताराम यादव ,अशोक ढुल्ली यादव, दिनेश यादव पप्पू , विनोद यादव, अभय स्वाभिमानी, श्रीप्रकाश यादव,  मनोज यादव, विजय यादव, लालबचन एडवोकेट, संजय काजू सतीश यादव, राजेश अहीर आदि सहित काफी संख्या में गोवर्धन पूजा समिति पदाधिकारी गण एवं नमो गोवर्धन मार्निंग टीम के सदस्यों ने यादव गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर जन्मजयंती पर नमन किया ।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad