लखनऊ उत्तर प्रदेश सपा मुखिया अखिलेश यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो अखिलेश यादव का कन्नौज सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ना लगभग तय हो गया है।इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने यहां तैयारी और तेज कर दी है। खबर के मुताबिक सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कन्नौज में अपने करीबी पार्टी कार्यकर्ताओं से फोन पर बात की है और तैयारी तेज करने की बात कही है। अखिलेश यादव के इस संकेत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। बता दें कि यूपी की कन्नौज सीट सपा का गढ़ रही है। 1998 से लेकर 2014 तक इस सीट पर सपा का ही कब्जा रहा है, लेकिन 2019 के चुनाव में बीजेपी के सुब्रत पाठक ने इस सीट से डिंपल यादव को हरा दिया था। जिसके बाद भाजपा ने इस क्षेत्र में काफी हद तक प्रभाव डाला है।भारतीय जनता पार्टी ने यहां से एक बार फिर सुब्रत पाठक को ही प्रत्याशी बनाया है।बता दें कि समाजवादी पार्टी ने यूपी लोकसभा चुनाव के लिए अब तक 31 प्रत्याशियों की सूची को जारी किया है और जल्द ही अन्य उम्मीदवारों के नाम का भी ऐलान किया जा सकता है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment