गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रवास कर गिनाई उपलब्धियां - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 9, 2024

गांव चलो अभियान के तहत क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रवास कर गिनाई उपलब्धियां

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद। भाजपा का गांव चलो अभियान के तहत भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गांव में एक दिन का प्रवास कर ग्रामीणों से लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की।काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने शुक्रवार को गौर गांव स्थित बूथ संख्या 232 पर जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक कर भाजपा द्वारा चलाए गए योजनाओं की जानकारी दी व भाजपा द्वारा किये गए कार्यों की उपलब्धियां बताई।क्षेत्रीय अध्यक्ष एक दिन के प्रवास के दौरान गुरुवार की रात गौर गांव बूथ संख्या 232 पर पहुंचे वहां जगह जगह जाकर पुराने कार्यकर्ताओं से मिले वही प्रवास के दौरान जनसंघ कालीन के कार्यकर्ता व पूर्व विधानसभा भाजपा प्रत्याशी सुरेश सिंह गौतम व पुराने कार्यकर्ता प्रेम नाथ तिवारी से मिलकर कुशलक्षेम जाना व आशीर्वाद लिया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने प्रवास के दौरान अनुसूचित बस्ती में घर-घर संपर्क कर केंद्र सरकार की उपलब्धियां के बारे चर्चा किया और पत्र को ग्रामीणों के बीच वितरण किया।वही गौर गांव स्थित पानी टंकी के पास बने प्राचीन हनुमान मंदिर में दर्शन करने के बाद स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई किया।क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहां की गांव चलो अभियान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के बारे भाजपा पदाधिकारी एक दिन का प्रवास कर के लोगों को भाजपा द्वारा किये गए काम को बताएंगे व बूथ अध्यक्ष के माध्यम से ग्रामीणों से सीधे संपर्क कर कल्याणकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभान्वित करने में मदद करेंगे।वही क्षेत्रीय अध्यक्ष एक दिन के प्रवास के दौरान गौर गांव स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के साथ रात्रि विश्राम करने के बाद सुबह ही गांव में निकल पड़े।इस दौरान भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, जिला महामंत्री प्रवीण सिंह गौतम,  ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र बिन्द, बूथ अध्यक्ष राजनाथ दुबे, भाजपा नेता रामशकल पटेल, जिला कार्यसमिति सदस्य उपेन्द्र प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, धीरज सिंह, निहाल सेठ, शुभ चतुर्वेदी, अंकित चौबे, भानु बिन्द, निखिल सेठ, रामजी यादव, राकेश यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, सुजीत त्रिपाठी समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad