महिला सिविल जज का फंदे से लटकता मिला शव,मौके पर पहुंचे अधिकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 3, 2024

महिला सिविल जज का फंदे से लटकता मिला शव,मौके पर पहुंचे अधिकारी

 

बदायूं यूपी जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार शहर में शनिवार सुबह सिविल जज जूनियर डिवीजन का शव सरकारी आवास में फंदे से लटके मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद न्यायिक अधिकारियों के साथ डीएम, एसएसपी सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस टीम ने आवास के कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतरा और फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का जायजा लेकर सबूत संकलित किए। इस घटना के बाद सभी लोग सकते में है। खुदकुशी के पीछे क्या कारण रहा इसकी पुलिस तफ़्सीश कर रही है।इस संबंध में बताया जा रहा है कि घटना बदायूं शहर के जजी कॉलोनी की है।मूलता मऊ जिले की रहने वाली सिविल जज जूनियर डिवीजन ज्योत्सना राय पिछले 1 साल से बदायूं में तैनात थीं। वह अपनी अयोध्या जिले से दूसरी पोस्टिंग के बाद बदायूं आई थीं और सरकारी आवास में रहती थी। पुलिस ने शव को फंदे से उतरा और पंचनामा की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों ने घटना की जानकारी सिविल जज के परिजनों को दे दी है और घटना को खुदकुशी मानकर जांच शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad