महिलाओं ने की महिला महापंचायत,समता,स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए आवाज बुलंद - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 20, 2024

महिलाओं ने की महिला महापंचायत,समता,स्वतंत्रता और आत्मनिर्भरता के लिए आवाज बुलंद

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी मिर्जामुराद।आदर्श ग्राम  नागेपुर में लोक समिति व आशा के सहयोग से घरेलू कामगार,महिला स्वंय सहायता समूह की महिलाओंके नेतृत्व में पढ़ाई,दवाई,और कमाई के साथ सुरक्षा,सम्मान,न्याय की मेरी लड़ाई का महिला महापंचायत का आयोजन किया गया।जिसका विषय समता,स्वतंत्रता,और आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम और वर्तमान चुनौतिया मुख्य अतिथियों को मंचासीन कर एवं दीप प्रज्वलन व स्वागत गीत व नृत्य के साथ कार्यक्रम के शुरुआत में आशा ज्ञान पुस्तकालय से जुड़ी आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को मुख्य अतिथियों द्वारा पुस्तकालय से पढ़ाई कर रही चांदनी बानो, रितु,शालू,ज्योति,सपना समेत 10 किशोरियों को जो तमाम मुश्किलों का सामना करते हुए अपनी शिक्षा को जारी रखा उन्हे साइकिल और स्कूल बैग देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का विषय प्रवेश करते हुए लोक समिति संयोजक नंदलाल मास्टर ने संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई और कमाई कैसे बढ़े हम इस पर बात करने आए है, महंगा स्वास्थ्य,शिक्षा अपनी सुरक्षा,सम्मान और स्वतंत्रता की बात करेंगे। सीतापुर किसान संगीतिन की ऋचा सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा गांधी जी सत्य और अहिंसा की बात करते है, जे पी व्यवस्था परिवर्तन और अंबेडकर जी शिक्षित होने और संघर्ष करने की बात करते है और यह तभी संभव है जब हम अपने अधिकार और सम्मान और स्वतंत्रता की बात करे और उसे पाने के लिए संघर्ष करें,और आगामी लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाए हर क्षेत्र में आगे जा रही है महिलाए जब आत्मनिर्भर बनेगी तो हमारा देश मजबूत होगा और हम महिला जब अपनी किशोरियों को शिक्षित करेगी तो हमारा समाज आगे बढ़ेगा, पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटेल ने संबोधित करते हुए कहा कि जब तक महिला आत्म निर्भर नही होंगी रोजगार और शिक्षा से नही जुड़ेगी तब तक समाज उन्हें उनका अधिकार नहीं देगा। आज संविधान में बराबरी,समानता, स्वतंत्रता का अधिकार मिला है,हमें जरूरत है अब शिक्षित होने और अपने अधिकारों को पाने के लिए संघर्ष करने की और आत्मनिर्भर बनने की।कार्यक्रम के बीच बीच में महिलाओं और किशोरियों के द्वारा महिला अधिकार सम्बन्धित गीत प्रस्तुत किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में संगतीन मजदूर किसान संगठन सीतापुर से जिलाध्यक्ष पूनम मौर्य जी, अरुंधती जी, लोक विद्या आश्रम से चित्रा जी,जागृति राही, दखल से इंदू,संध्या जी,शबनम मधुबाला, जी रही कार्यक्रम में  आराजी लाइन व सेवापुरी ब्लॉक के दर्जनों ग्राम पंचायतों से हजारों ग्रामीण महिलाओ की भागीदारी रही कार्यक्रम का संचालन रंजू सिंह ने किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad