देश के मजदूर,किसानों,छात्र नौजवानों से डरी हुई है मोदी सरकार- सुधाकर यादव - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 16, 2024

देश के मजदूर,किसानों,छात्र नौजवानों से डरी हुई है मोदी सरकार- सुधाकर यादव

 

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की बधाई,कंधे से कंधा मिलाकर साथ चलने का वायदा


इंडिया गठबंधन को मजबूत करने में भाकपा(माले) व अन्य वामपंथी दलों की महत्वपूर्ण भूमिका

चन्दौली सैयदराजा 16 फरवरी,भाजपा की सरकार लगातार मजदूर, किसान,छात्र,नौजवान विरोधी नीतियां देश पर थोपती जा रही है किसानों की जमीन छीनी जा रही है,नौजवानों का रोजगार छीना जा रहा है,नई भर्तियां बंद हैं,मजदूरों के अधिकार छीनें जा रहे हैं, महिलाओं के साथ मणिपुर व आईआईटी बीएचयू की छात्रा के साथ बलात्कार जैसी घटनाएं हो रही है और भाजपा सरकार बलात्कारियों को संरक्षण दे रही है।भाजपा सरकार के आततायि राज के खिलाफ जब मजदूर,किसान,छात्र,नौजवान सड़क पर उतर रहे है तो सरकार उन्हें जेल में बंद कर रही है। इससे यह साबित होता है कि देशभर में उठ रहे मजदूर,किसान,छात्र नौजवान,महिलाओं के आंदोलन से भाजपा सरकार डरी हुई है। उक्त आरोप भारत जोड़ो न्याय यात्रा के उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पहुंचने पर सैयदराजा स्थित नेशनल इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए भाकपा(माले) केंद्रीय कमेटी सदस्य तथा उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने लगाया।

भाकपा(माले)केंद्रीय कमेटी सदस्य व उत्तर प्रदेश राज्य सचिव कामरेड सुधाकर यादव ने राहुल गांधी को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए बधाई दी और पूरी ताकत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का वादा किया।

कामरेड सुधाकर यादव ने इंडिया गठबंधन को मजबूत करने में भाकपा(माले) व अन्य वामपंथी ताकतों की महत्वपूर्ण भूमिका की बात कही और कहा की इस जन सभा में वामपंथी दलों की मौजूदगी इंडिया गठबंधन के मजबूती का प्रमाण है l



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad