फर्जी गाइड लूट का बना चूके हैं अड्डा,पर्यटन पुलिस बनी महाभारत की धृतराष्ट्र.? - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, February 20, 2024

फर्जी गाइड लूट का बना चूके हैं अड्डा,पर्यटन पुलिस बनी महाभारत की धृतराष्ट्र.?

                 

                         फोटो सांकेतिक 

वाराणसी सारनाथ भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण भारत सरकार की संस्था जो विश्व विरासत (हेरिटेज मोनोमेंट)को संरक्षित करती हैं।सारनाथ का धनेक स्तूपा (मोनोमेंट म्यूजियम ) अर्कोलाजिकल सर्वे आफ इंडिया द्वारा संरक्षित किया गया एक स्मारक हैं,जहां पूरे विश्व से जापान,साऊथकोरिया,वियतनाम,तिब्बत,चाइना,अमेरिका,थालीलैंड,आदि  के लोग बौद्ध के प्रथम उपदेश तीर्थ स्थल पर वीजा पर्यटक के रूप में आते है। उनको विजिट कराने के लिए भारत सरकार ने केंद्र एवम राज्य सरकार की मदद से एएसआई (A S I) द्वारा स्मपिंग(मुहर) गाइड नियुक्त किया गया हैं। 

कुछ एक लोग सारनाथ को बदनाम कर रहे है।

सूत्रों से मिली खबर के अनुसार आप को बता दे की जिन गाइडों के पास ASI की अहर्ता नही है। ASI की स्टांपिंग वैधता भी नही हैं जिम्मेदारों को मिलाकर ,पर्यटक पुलिस एवम यूपी पुलिस से मिलीभगत कर ASI संरक्षित स्मारकों में फर्जी गाइड बन कर काम कर रहे है। वैसे तो सारनाथ पूरे परिक्षेत्र में कई रजिस्टर्ड संस्था गाइड के रूप में काम कर रही है लेकिन एक मान्यता प्राप्त गाइड कि संस्था फर्जी गाइड नियुक्त कर एसोसिएशन बनाया है। जिसमें मान्यता प्राप्त गाइड केवल वही हैं पर उनकी संस्था के नाम को बदनाम कर कई फर्जी गाइड  गलत सही जानकारी दे रहे हैं।तथाकथित गाइड़ों के पास न तो आई कार्ड पर ASI  की मुहर है न वैधता हैं जो संपूर्ण रूप से गैर कानूनी है।सूत्र बताते हैं कि जिम्मेदारों की मिली भगत से पर्यटकों से मनमाना फीस के नाम पर जबरदस्त धन की उगाही भी करते रहते हैं।सारनाथ में मात्र 300 मीटर के स्तूप को घुमाने के नाम पर एक घंटे की फीस दो से ढाई हजार उसूल लेते है।और तो और कुछ गाइड तो ऐसे हैं जो गाइड योग्यता स्नातक की अहर्ता भी नही रखते, पर ये पर्यटकों को झांसा दे कर 300 सौ की साड़ियां 4 से 5 हजार में बेचवाते हैं जिसमे 50 प्रेसेंट का कमिशन ले लेते है। पर्यटकों के साथ मनमाना फीस वसूलना कमिशन खाना दबाव बना के शॉपिंग के लिए प्रेरित करना उक्त तथा कथित संस्था के फर्जी गाइडों की आदत में शुमार हो चुका हैं।पर्यटक थाना और टूरिस्ट पुलिस ऐसे संस्था के लोगों को कड़ाई कर के सख्ती बरतने के बजाया महाभारत के धृतराष्ट्र की तरह अंधी बनी हुई है और कथित संस्था के कुछ फर्जी गाइड दुर्योधन बन के यहां आने वाले देश और दुनिया के लोगों के साथ जबरदस्ती नोट खीचने में मशगूल हैं।भारत सरकार पर्यटन मंत्रालय एवं पुलिस प्रशासन की चुप्पी जनता को हैरान कर रही है।


सूत्र...



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad