जवान ने खुद को किया शूट,मचा हड़कंप - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, January 31, 2024

जवान ने खुद को किया शूट,मचा हड़कंप

                 

                       फोटो प्रतीकात्मक

छत्तीसगढ़ जगदलपुर सीआरपीएफ 150 बटालियन के एक जवान ने अपने साथी के सर्विस राइफल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद साथी जवानों ने घायल जवान को बेहतर उपचार के लिए पास के एक अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। रिपोर्ट के अनुसार एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक जवान बिहार का रहने वाला था और दोरनापाल के 150 बटालियन में कई महीनों से केवल कैंप में ही ड्यूटी कर रहा था। मंगलवार को अचानक जवान ने अपने साथी जवान की बंदूक को उठाकर खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad