तेंदुए के हमले से लड़की की गई जान,खेत में किया हमला - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, December 21, 2023

तेंदुए के हमले से लड़की की गई जान,खेत में किया हमला

उत्तराखंड नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में मंगलवार को तेंदुए ने एक लड़की को अपना शिकार बना लिया। रिपोर्ट में बताया गया कि भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत अलचौना के तोक तांडा में मंगलवार की शाम 5:00 बजे खेत में चारा काट रही एक लड़की पर तेंदुए ने हमला कर दिया, किशोरी का शव दो किलोमीटर दूर से बरामद किया गया। इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।बताया जा रहा है कि इससे पहले भी तेंदुए ने दो और महिलाओं को अपना शिकार बनाया था। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार शाम 5:00 बजे निकिता शर्मा 18 वर्ष खेत में चारा काट रही थी तभी घात लगाए तेंदुए ने अचानक निकिता पर हमला कर दिया। घटना के बाद परिजन शोर मचाते हुए दौड़े तो लोगों को देख तेंदुआ लड़की को छोड़कर जंगल की ओर भाग निकला लेकिन तब तक लड़की की जान जा चुकी थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश भी है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad