पंडित जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, November 14, 2023

पंडित जवाहरलाल नेहरू का मनाया जन्मदिन

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन ग्रामीण क्षेत्रों में धूमधाम के साथ मनाया गया ।ढढोरपुर में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उन्हें राष्ट्र शिल्पी बताया। यहां आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नीरज पांडेय ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू ने देश को विकास की मजबूत नींव दी।वे देश को अग्र मार्ग पर लाने की शुरुआत की, जिस पर चलकर भारत आजादी के कुछ एक साल बाद ही अपने महत्व को विश्व में स्थापित किया‌। इस दौरान जयंती समारोह को हरिओम दुबे,राजेंद्र राजभर, संजीव सिंह ने भी संबोधित किया। यहां उपस्थित लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण भी किया तथा बच्चों में उपहार वितरित किया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad