विधायक ने मुड़ादेव व छितौनी पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना का किया शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, October 4, 2023

विधायक ने मुड़ादेव व छितौनी पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना का किया शिलान्यास

 

किसानों में छायी खुशी की लहर, विधायक का जताया आभार

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। छितौनी कोट गांव स्थित गंगा के किनारे कैनाल परिसर में बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा 192.16 लाख की लागत की छितौनी पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना का तथा 167.13 लाख की लागत से मुडादेव पंप नहर आधुनिकीकरण परियोजना का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान सिंचाई विभाग के अधिकारियों तथा क्षेत्र के किसानों ने रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल को माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने कहा कि छितौनी तथा मुड़ादेव के इन दोनों कैनाल के नहर का पंप पुराना एवं जर्जर हो गया था जिससे किसानों को सिंचाई के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। जिसे देखते हुए अब दोनों नहर पंप का आधुनिकरण होने के बाद अब किसानों को सिंचाई के लिए पानी की दिक्कत नहीं होगी।अब किसानों को हर सीजन में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध रहेगा। इन दोनों नहर पंप के आधुनिकरण होने से किसानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी और किसानों ने विधायक डॉक्टर सुनील पटेल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मंच धीरेंद्र सिंह सोनू, जिलाध्यक्ष महिला मंच अनीता पटेल, जिला महासचिव एवं कार्यालय प्रभारी राजकुमार वर्मा ,ग्राम प्रधान अनिल पाल,गोविंद पटेल, विकास पटेल, दीपक पटेल ,अवधेश पटेल सहित सिंचाई विभाग के लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad