वाराणसी एवं प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Saturday, September 16, 2023

वाराणसी एवं प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का हुआ समापन

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी नगर निगम में पार्षद की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। पार्षद का सबसे महत्वपूर्ण कार्य अपने शहर को स्वच्छ सुंदर, समृद्धशाली एवं वैभवशाली बनाना है। शहर का तेज गति से और चतुर्दिक विकास हो साथ ही अपने वार्ड को आदर्श वार्ड बनाना एवं नगर निगम को आदर्श नगर निगम बनाना लक्ष्य होना चाहिए।

       उक्त बातें उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने वाराणसी एवं प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के दौरान पार्षदों को संबोधित करते हुए कही।

           "नगरीय निकाय की भूमिका, उद्देश्य कार्य प्रणाली विषय पर बोलते हुए डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि दुनियां का 56 प्रतिशत शहरीकरण हो चुका है जबकि भारत में 36 प्रतिशत शहरीकरण हो चुका है। उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां शहरीकरण लगभग 31 प्रतिशत हुआ है। कहा कि उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर पालिका परिषद एवं 545 नगर पंचायत है। कहा कि उत्तर प्रदेश में नये शहर बनाए जा रहे हैं एवं शहरों का विस्तार  किया जा रहा है। आज उत्तर प्रदेश  वन ट्रिलियन डॉलर एकोनामी की लक्ष्य की ओर अग्रसर है। कहा कि प्रदेश में नये उद्योग लगाए जा रहे हैं। कहा कि 2014 के बाद शहरीकरण से देश की दशा और दिशा दोनों बदली है।

        डॉ महेंद्र सिंह ने कहा नगर निगम में पार्षद की भूमिका बहुत बडी एवं महत्वपूर्ण है। कहा कि पार्षद को नगर निगम के अपने अधिकार  एवं दायित्व को जानना अति आवश्यक है। वार्ड के प्रथम नागरिक होने  के कारण वार्ड की समस्याओं को जानना एवं उसका निराकरण करवाना पार्षद का दायित्व है। कहा कि नगर निगम पार्षद होने के नाते नगर निगम के नियमों एवं संविधान की जानकारी होनी आवश्यक है। वार्ड की समस्याओं का समाधान, विधायक, सांसद से मिलकर करवाए। वार्ड में वाटर मेंनेजमेंट, सीवरेज मैनेजमेंट और इलैक्ट्रिसिटी मैनेजमेंट करना पार्षद का दायित्व है।

          डॉ महेंद्र सिंह ने कहा कि आज मुख्यमंत्री योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में समृद्धि बढ़ी है‌। घाटे में चल रहा उत्तर प्रदेश आज अपने पैरों पर खड़ा है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का गौरव‌ बढा है। जिसका जीता जागता उदाहरण जी-20 का आयोजन है। आज पुरा विश्व भारत के पीछे चल रहा है। कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत के साथ विजय हासिल होगी और नरेन्द्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।समापन सत्र की अध्यक्षता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने की। संचालन महामंत्री अशोक चौरसिया ने किया। 

इसके पूर्व दूसरे दिन का पहला एवं प्रशिक्षण वर्ग के छठें सत्र में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने "संगठन विस्तार में नगरीय निकाय सदस्यों की भूमिका विषय पर पार्षदों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसी व्यक्ति,जाति की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। कहा कि हमारी पार्टी व अन्य पार्टियों में जमीन आसमान का अंतर है। कहा कि कांग्रेस, सपा एवं अन्य पार्टियां एक परिवार की पार्टी है। जनसंघ के रुप में 5 लोगों से बनी पार्टी के आज भारतीय जनता पार्टी के 18 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बडी राजनीतिक पार्टी है।  

      पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि संगठन के लिए विस्तार में  आप सबकी महत्वपूर्ण भूमिका है। कहा कि पार्षद के रुप में जनता की समस्याओं का समाधान करना और जन कल्याण के कार्यों के साथ लोगों को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ना है। कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते आपको 4 "स" याद रखने होंगे जिसमें लोगों से संपर्क, उनसे संवाद , उन्हें संगठन से जोड़ना एवं उनकी समस्याओं का समाधान करना प्रमुख हैं। कहा कि कार्यकर्ता का निर्माण करें, उन्हें कार्यालय से जोड़े एवं कार्यक्रमों में बुलाए, जिससे आत्मनिर्भर कार्यकर्ता एवं आत्मनिर्भर पार्टी खड़ी होगी। कहा कि पार्टी का चेहरा बनना है तो पार्टी का विस्तार करना होगा।

        पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अकेली पार्टी है जो कहा वो करके दिखाया। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त की गयी‌। पं दीन दयाल जी के एकात्म मानववाद पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति में खडे व्यक्ति का उत्थान किया जा रहा है। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के तहत भगवान श्री राम के जन्म भूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण, दिव्य और भव्य बाबा विश्वनाथ धाम, केदारनाथ  मंदिर, प्रयागराज में कुंभ, एक भारत श्रेष्ठ भारत, हर घर तिरंगा, मेरी माटी मेरा देश, आजादी का अमृत महोत्सव इसका जीता-जागता उदाहरण है। कहा कि पार्षद के साथ साथ  पार्टी के कार्यकर्ता के रुप में भारतीय जनता पार्टी को घर घर में, जन जन तक पहुंचाना है।इस सत्र की अध्यक्षता वाराणसी के महापौर अशोक तिवारी ने व संचालन महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने किया।


प्रशिक्षण वर्ग समापन पर पार्षदों को मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित


वाराणसी एवं प्रयागराज नगर निगम के भाजपा पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग के समापन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र सिंह एवं भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल ने सभी पार्षदों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

 प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे व अंतिम दिन भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप सिंह पटेल, राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु, वाराणसी महापौर अशोक तिवारी, प्रयागराज महापौर गणेश केसरवानी, पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह, डॉ वीणा पांडेय, सुशील त्रिपाठी, अशोक चौरसिया, संतोष पटेल, नागेंद्र रघुवंशी, कन्हैयालाल गुप्ता, शालिनी यादव, पीयूष यादव, अपराजिता सोनकर, डॉ सुदामा पटेल, राजेश राजभर, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, संतोष सोलापुरकर, नंद जी पांडेय, संजय सोनकर, प्रवीण सिंह गौतम, प्रभात सिंह, संदीप केशरी, पीयूषवर्धन सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad