लेखपाल संघ तहसील इकाई राजातालाब का चुनाव सकुशल संपन्न - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, August 4, 2023

लेखपाल संघ तहसील इकाई राजातालाब का चुनाव सकुशल संपन्न

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।राजातालाब तहसील पर शुक्रवार को उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ तहसील इकाई राजातालाब का चुनाव लेखपाल संघ वाराणसी द्वारा नियुक्त प्रेक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह,व पियुष पाण्डेय व सूरज सोनकर के द्वारा लेखपाल संघ वाराणसी के जिलाध्यक्ष मान सिंह की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ।जिसमें सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गये। जिसके दौरान राजेश मौर्या को अध्यक्ष एवं मनु उपाध्याय को मंत्री पद के लिए चुना गया और शेष पदाधिकारी में सुधीर त्रिपाठी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अरविंद मौर्या को उपमंत्री व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर सुनील गौतम तथा कोषाध्यक्ष पद पर  हर्ष चौधरी और आडिटर पद पर नित्यानंद सिंह को निर्विरोध चुना गया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad