भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने किसानों को दी जानकारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, August 7, 2023

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान ने किसानों को दी जानकारी

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में चल रहे निक्रा परियोजना के अंतर्गत भारत सरकार की शेड्यूल कास्ट-सब प्लान परियोजना के तत्वाधान में सोमवार को ग्रामसभा चंदापुर, जयापुर, पचाई, और सिंगही में किसानों में बैंगन की विभिन्न किस्मों जैसे काशी संदेश,काशी उत्तम,काशी मनोहर,काशी उत्सव, आई. वी.बी.आर.-17 के  3500 पौधों का नि:शुल्क वितरण किया गया। जिसके दौरान फसल सुधार विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. नागेंद्र राय ने परियोजना के तहत किसानों को सब्जी की खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिए। साथ में  उपस्थित फसल उत्पादन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनंत बहादुर ने खरीफ के दिनों में लगने वाले बैंगन के बीमारियों तथा उसके नियंत्रण के लिए उपाय बताएं वही उपस्थित वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शैलेश तिवारी ने बैंगन के प्रजाति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा  जैविक खेती  के महत्व को बताया।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad