भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में तीन नये विभागाध्यक्षों की हुई नियुक्ति - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, July 7, 2023

भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में तीन नये विभागाध्यक्षों की हुई नियुक्ति

 

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया। भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान शाहंशाहपुर में शुक्रवार को डॉ नागेन्द्र राय प्रधान वैज्ञानिक सब्जी उन्नयन विभाग तथा डॉ अनंत बहादुर सब्जी उत्पादन विभाग एवं डॉ अरविन्द नाथ सिंह फसल सुरक्षा विभाग की तीन नियुक्ति कृषि वैज्ञानिक चयन मंडल, नई दिल्ली द्वारा की गयी। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभाग का कार्यभार ग्रहण कर लिया है।डॉ नागेन्द्र राय, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी के सब्जी उन्नयन विभाग के विभागाध्यक्ष के रूप में नियुक्त हुए| इनका 30 वर्षों से अधिक शोध, शिक्षण एवं सब्जी विस्तार में कार्य करने का लम्बा अनुभव है | इनके द्वारा 17 विभिन्न सब्जियों की देश प्रचलित किस्मों का विकास किया गया है जिसमें टमाटर, लोबिया, सेम, फ्रासबीन, आदि सब्जियां शामिल है | डॉ. राय ने 14 से अधिक वाह्य वित्त पोषित परियोजनों का संचालन भी किया गया | 15 से अधिक परास्नातक एवं शोध छात्रों को भी गाइड किया है| डॉ राय के द्वारा 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं में शोध कार्यों का प्रकाशन किया गया है| वे देश की विभिन्न सोसाइटियों के फेलो के रूप में भी सम्मानित किये गये है जिसमें राष्ट्रीय कृषि अकादमी, नई दिल्ली प्रमुख है | इसके अलावा देश एवं विदेश के विभिन्न पुरस्कारों से भी सम्मानित हुए है |डॉ अनंत बहादुर, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी में सब्जी उत्पादन विभाग के अध्यक्ष पद पर हुआ है। इनका सब्जी उत्पादन के क्षेत्र में 23 वर्षों से अधिक का अनुभव है।उन्होंने कुल 12 सब्जी उत्पादन तकनीकी विकसित की है, जो कि जल प्रबंधन, कार्बनिक खेती एवं ग्राफ्टिंग तकनीकों पर आधारित है। डॉ बहादुर ने 12 संस्थागत एवं 6 वित्त पोषित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया और 50 शोध पत्र तथा 70 लोकप्रिय लेखों का प्रकाशन किया। इनके द्वारा ग्राफ्टिंग तकनीक से विकसित विशिष्ट सब्जियां जैसे ब्रिमैटो एवं पोमैटो काफी प्रचलित हैं । वर्तमान में यह ग्राफ्टिंग एवं सेंसर आधारित सब्जियों की खेती पर शोध कर रहे हैं।डॉ अरविन्द नाथ सिंह, प्रधान वैज्ञानिक, भारतीय बीज विज्ञान संस्थान, मऊ, का चयन फसल सुरक्षा विभाग के अध्यक्ष पद पर हुआ है। इनका शोध, शिक्षा, प्रसार, बीज उत्पादन के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है। डॉ सिंह ने 8  वित्त पोषित परियोजनाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया और भूतपूर्व में राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केन्द्र, वाराणसी के निदेशक के रूप में कार्यरत थे। इनका अखिल भारतीय समन्वित शोध परियोजना (बीज) के परियोजना समन्वयक के रूप में भी योगदान रहा है। डॉ सिंह भारतीय प्रतिनिधि मण्डल के सदस्य के रूप में इटली एवं जापान में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। संस्थान के निदेशक डॉ टी.के. बेहेरा एवं संस्थान के सभी वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों ने नवनियुक्त विभागाध्यक्षों का स्वागत एवं बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभ कामनाएं दी |



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad