सपा ने रालोद को अलग राह पकड़ने की चर्चाओं को बताया अफवाह - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, July 10, 2023

सपा ने रालोद को अलग राह पकड़ने की चर्चाओं को बताया अफवाह

                      

                           फाइल फोटो 

लखनऊ सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि शीघ्र ही कमेटी के गठन का काम पूरा हो जाएगा, इसके लिए काम चल रहा है। उन्होंने आगे कहा है कि प्रदेश कार्यकारिणी में शिवपाल यादव के सभी सहयोगियों को लिया जायेगा!रालोद को अलग राह पकड़ने की चर्चाओं को अफवाह बताते हुए कहा कि रालोद और सपा चौधरी चरण सिंह के विचारों पर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम बूथ मजबूत कर रहे हैं। पिछले चुनाव में सपा समर्थक मतदाताओं के नाम बड़े पैमाने पर हटा दिए गये थे। प्रदेश सरकार के इशारे पर आज भी मतदाता सूची से नाम हटाने में नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा है कि सपा ने फैसला लिया है कि जहां भी गड़बड़ियां मिलेंगी,उसके खिलाफ चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया जायेगा।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad