ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 61 वां जन्मदिन - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, July 11, 2023

ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री का बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 61 वां जन्मदिन

दीर्घायु हेतु हवन पूजन के साथ 61 किलो लड्डू व 61 पौधे का हुआ वितरण

रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव 

वाराणसी रोहनिया।उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री अरविंद कुमार शर्मा के 61 वें जन्मदिन पर रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के देल्हना में मंडल प्रभारी उदय भान सिंह उदल के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 10 बजे पंचकोशी रोड स्थित अष्टभुजा मंदिर परिसर में भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ जन्मदिन मनाया गया। उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु होने के लिए ब्राह्मण द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ विधिवत हवन पूजन किया गया। मंत्री जी के जन्मदिन की खुशी में 61 किलो लड्डू और 61 पौधा लोगों में वितरित किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से उदय भान सिंह उदल, अजय दुबे,राजेश पटेल खन्ना, गुड्डू सिंह ,प्रमोद सिंह, पप्पू पाल, मंगला उपाध्याय, धर्मेंद्र पाल, सियाराम, रामासरे चौहान, रवि सोनकर, विजय सिंह, अंकुर सिंह, पांचू राजभर, कन्हैया चौहान, प्रकाश भारती, मुख्तार अहमद सहित पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad