रिपोर्ट -त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के मोहनसराय कनेरी स्थित रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के अपना दल के जिला मुख्यालय एवं रोहनिया विधायक के जनसंपर्क कार्यालय पर रविवार को अपना दल एस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल तथा कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल के संगठनात्मक कुशलता तथा पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के मेहनत के दम पर विधानसभा उपचुनाव में प्रचंड जीत की खुशी में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ खुशी में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर तथा ढोल नगाड़े पर नाचते गाते हुए बड़े ही हर्षोल्लास के साथ जीत का जश्न मनाया।इस दौरान मुख्य रूप से दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रेखा वर्मा, जिलाध्यक्ष डॉ नरेंद्र पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल, पूर्व ब्लाक प्रमुख मिंटू सिंह, डॉ सुनीता पटेल ,राजकुमार वर्मा, अनीता पटेल, गोविंद कुमार पटेल ,बच्चा लाल पटेल, राजेश वर्मा, अमरनाथ, बसंत पटेल इत्यादि पदाधिकारी व कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment