खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर,145 मामले हैं दर्ज - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, May 5, 2023

खूंखार नक्सली ने किया सरेंडर,145 मामले हैं दर्ज

 

झारखंड रांची भाकपा माओवादी के इनामी नक्सली कमांडर इंदल गंझू ने गुरुवार को रांची में जोनल आईजी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है कि इस मोस्ट वांटेड नक्सली पर बिहार झारखंड के चतरा पलामू हजारीबाग गया और औरंगाबाद जिले के विभिन्न थानों में 145 मामले दर्ज है। इसके ऊपर 15 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इंदल गंझू मूल रूप से बिहार गया जिले के इमामगंज थाना क्षेत्र के असरैन गांव का रहने वाला है। झारखंड पुलिस का दावा है कि पुलिस द्वारा नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दबाव में उसने आत्मसमर्पण किया है।इस मौके पर पुलिस और सीआरपीएफ के कई अधिकारी मौजूद रहे।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad