लखनऊ समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की संशोधित सूची रविवार को जारी हुई है। जिसमें बलिया के रामगोविंद चौधरी और गाजीपुर से ओमप्रकाश सिंह को जगह दी गई है। बताया गया कि रामगोविंद चौधरी को पहले कार्यकारिणी में सदस्य बनाया गया था, जिसमें कुल 62 लोगों को शामिल किया गया था। शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव बनाकर बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। पहले 19 राष्ट्रीय सचिव थे अब पांच राष्ट्रीय सचिव जुड़ने के बाद यह संख्या बढ़ कर 24 हो गई है।इस प्रकार संशोधित राष्ट्रीय कार्यकारिणी सूची में कुल 67 सदस्य हैं। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment