­
सपा ने तीन प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का किया ऐलान - जनसच न्यूज़
नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 3, 2023

सपा ने तीन प्रकोष्ठों के अध्यक्षों का किया ऐलान

लखनऊ समाजवादी पार्टी ने तीन प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष घोषित किए हैं। जिसमें रीबू श्रीवास्तव को समाजवादी पार्टी महिला सभा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अलावा हरदोई के पूर्व एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है जबकि बलिया के व्यास जी गौड़ को समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है महिला सभा के प्रदेश अध्यक्ष बनी रीबू श्रीवास्तव वाराणसी की रहने वाली हैं। 2012 के सपा शासन में रीबू श्रीवास्तव को महिला आयोग का उपाध्यक्ष बनाने के साथ ही राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया था। अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बने व्यास जी गौंड पहले भी इसी पद पर थे, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बने डॉक्टर राजपाल कश्यप भी पिछली कमेटी में इसी पद पर रहे हैं।बताया गया कि पिछले हफ्ते सपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की थी जिसमें शिवपाल यादव को राष्ट्रीय महासचिव का पद दिया गया था।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad