अखिलेश यादव ने भंग की सभी कार्यकारिणी, जानें क्या है तैयारी - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, July 3, 2022

अखिलेश यादव ने भंग की सभी कार्यकारिणी, जानें क्या है तैयारी

लखनऊ यूपी समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तत्काल प्रभाव से सपा प्रदेश अध्यक्ष को छोड़कर राष्ट्रीय,राज्य कार्यकारिणी को भंग कर दिया है।बताया जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को छोड़कर बाकी सभी पदाधिकारियों को हटाते हुए यूनिट्स को भंग किया गया है।ऐसा माना जा रहा है कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी सम्मेलन के बाद संगठन को नये सिरे से तैयार किया जायेगा।यूपी विधानसभा चुनाव के बाद पार्टी को मिली 111सीटों को अखिलेश यादव ने बड़ी उपलब्धि के रूप में पेश किया था।पार्टी को मिले वोटों के आधार पर उन्होंने हार स्वीकार नहीं करने का निर्णय लिया।अब हाल ही में हुए आजमगढ़ और रामपुर चुनाव में मिली हार के बाद अखिलेश यादव ने इकाइयों को भंग किया है।अखिलेश यादव की इस रणनीति को वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी के रुप में देखा जा रहा है।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad