तरंग प्रेरणा कैंटीन का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, April 11, 2022

तरंग प्रेरणा कैंटीन का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ

                  

स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आर्थिक रूप से होंगी स्वावलंबी-जिलाधिकारी 

चंदौली पं0 कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय परिसर में उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत तरंग आजीविका महिला संकुल समिति ग्राम- फुटिया, चन्दौली की महिलाओं द्वारा संचालित तरंग प्रेरणा कैंटीन का शुभारंभ जिलाधिकारी संजीव सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि कैंटीन के खुलने से यहां भर्ती मरीजों एवं तीमारदारों को अब चिकित्सालय परिसर में ही शुद्ध एवं किफायती रेट में नाश्ता एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि अन्य सरकारी दफ्तरों एवं स्थानों पर जहाँ अधिक लोगों का आवागमन है इसी तर्ज पर वहां भी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा कैंटीन खोली जाएगी। इससे महिलाओं को रोजगार उपलब्ध होगा तथा वे आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनेंगी। उन्होंने कहा कि 

महिलाओं को सामाजिक व आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जनपद में समूह की महिलाओं को कौशल विकास की ट्रैनिंग देकर, उन्हें रोजगार देकर, आजीविका का साधन उपलब्ध कराकर इस दिशा में पूरा प्रयास किया जा रहा है।

           इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ वाई के राय, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ उर्मिला सिंह, अन्य अधिकारगण सहित समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad