सांस्कृतिक कार्यक्रम देख मंत्रमुग्ध हुए लोग
चन्दौली चकिया। संगठित होकर किसी भी क्षेत्र में काम करने से उसके परिणाम काफी सकारात्मक होते है। सामाजिक एकता की बदौलत हम शैक्षणिक और राजनैतिक क्षेत्र में अपनी सशक्त भागीदारी सुनिश्चित कर सकते है। यह बातें मद्धेशिया वैश्य सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज मद्धेशिया ने गुरूवार को आदित्य नारायण राजकीय पुस्तकालय में आयोजित संगठन के होली मिलन समारोह का संबोधित करते हुए कहीं।
इस दौरान उन्होंने स्वजातीय बंधुओं से आग्रह किया कि समाज से जुड़े महान हस्तियों के बारे में खुद भी जाने और अपने बच्चों को भी बताये। जिससे की आने वाली पीढ़ियां उनके बारे में जान सकें। उन्होंने संगठन से अपील किया कि आने चकिया में समाज से जुड़े महान कवि जयशंकर प्रसाद की जयंती मनाने की अपील की। विशिष्ट अतिथि रामनगर औद्योगिक क्षेत्र के चेयरमैन देवभट्टाचार्या ने कहा कि किसी भी समाज और संगठन की ताकत एकता में ही छुपी होती है। संगठित समाज के तरक्की का मार्ग प्रशस्त होता है। प्रदेश अध्यक्ष गोपाल मद्धेशिया ने समाज में युवाओं को जागृत करते हुए कहा कि आने वाले समय में आप के कंधों पर ही समाज की जिम्मेदारी है। समाज के शिक्षा के स्तर के उठाये और बच्चों को प्रेरित करने का कार्य करें। जिससे समाज प्रगति पथ पर अग्रसर हो सके। मौके पर संगठन के महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रजनी मद्धेशिया और सोनभद्र जिलाध्यक्ष जेपी गुप्ता ने भी संगठन के राजनैतिक व शैक्षणिक विकास पर जोर दिया।
इस दौरान रवि मद्धेशिया, प्रियांशु गुप्ता, मारूति नंदन आनंद और सुनील मद्धेशिया को मद्धेशिया वैश्य रत्न से सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम का लोगों ने जमकर लुफ्त उठाया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय मद्धेशिया, रघुनायक मद्धेशिया, अंकित मद्धेशिया, सत्येन्द्र मद्धेशिया, नरेन्द्र उर्फ सिंटू, बरिस्टर राम गुप्ता, अजय मद्धेशिया उर्फ शिवजी, गणेश मद्धेशिया, रामनारायण मद्धेशिया, अजय एसआरवीएस, जय किशन मद्धेशिया, बलिराम मद्धेशिया, विकास मद्धेशिया सहित विभिन्न जिलों से आये स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे। संचालन मनोज मद्धेशिया और रूद्राक्षी मद्धेशिया ने किया।
No comments:
Post a Comment