भाजपा में शामिल हुए कई पार्टियों के नेता - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Friday, January 7, 2022

भाजपा में शामिल हुए कई पार्टियों के नेता

                   

लखनऊ आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विभिन्न पार्टियों के नेता लगातार अपनी पार्टी को छोड़कर दूसरी पार्टी में आ जा रहे हैं।इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बहुजन समाज पार्टी, समाजवादी पार्टी, कांग्रेस सहित कई सामाजिक और व्यापारी नेताओं ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस संबंध में पार्टी द्वारा जारी बयान के मुताबिक संत कबीर नगर जिले के बसपा नेता नील मणि त्रिपाठी, बरेली कैंट के बसपा नेता राजेंद्र गुप्ता, वाराणसी से पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस डॉ० तेग बहादुर सिंह, आगरा से अतुल कुमार सिंघल, जौनपुर से सुचिता तिवारी, गाजियाबाद से समाजवादी पार्टी के सुनील शर्मा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad