रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी श्री काशी विश्वनाथ धाम लोकार्पण के पश्चात काशी में चल रहे दिव्य काशी, भव्य काशी अभियान के तहत अपने प्रतिदिन स्वच्छता अभियान के क्रम में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने शुक्रवार को रामापुरा वार्ड में राम शाखा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ू लगाकर तथा साफ-सफाई कर स्वच्छता अभियान को गति दी।विधायक ने सफाई अभियान से पूर्व वार्ड रामापुरा में घर-घर जनसंपर्क भी किया। जहां विधायक ने प्रत्येक घर जाकर लोगों से उनका हाल जाना, केंद्र और प्रदेश सरकार की 4 वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी दी। मौके पर मिली कुछ समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। विधायक ने सफाई अभियान के कहा कि यह स्वच्छता अभियान पूरे जिले में चल रहा है। पार्टी कार्यकर्ता इस कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।साथ थे भाजपा के वरिष्ठ नेता राम गोपाल वर्मा, सौरभ सिंह मुन्ना, विजय कृष्ण गुप्ता, विजय रस्तोगी, राहुल जायसवाल, सुरेंद्र वर्मा, वासुदेव शाह, प्रमोद यादव, विवेक यादव, सुधीर जायसवाल, अमर यादव, राजेश यादव, तेजेश्वर जायसवाल, मुन्ना श्रीवास्तव व अन्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment