एम.एल.सी. लक्ष्मण आचार्य व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया रामनगर में धोबी घाट का निर्माण एवं इसको मुख्य सीवर लाईन से जोड़ने के कार्य का शिलान्यास - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Thursday, January 6, 2022

एम.एल.सी. लक्ष्मण आचार्य व विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया रामनगर में धोबी घाट का निर्माण एवं इसको मुख्य सीवर लाईन से जोड़ने के कार्य का शिलान्यास

                    

रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव

वाराणसी  जिला धोबी घाट बचाओ समिति के प्रयास से धोबी घाट का निर्माण मेहता पोखरी के पास सम्पन्न हुआ।शिलान्यास कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य लक्ष्मण आचार्य व विशिष्ट अतिथि विधायक, वाराणसी कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव थे।विधायक द्वय ने धोबी समाज के प्रमुख राजेंद्र कन्नौजिया व बरसाती कन्नौजिया से पूजन कराया।लक्ष्मण आचार्य ने पर्दा हटाकर शिलापट्ट का अनावरण किया। धोबी समाज के जिलाध्यक्ष नंदू कन्नौजिया ने नारियल फोड़ पूजन संपन्न कराया।शिलान्यास के पश्चात अपने उद्बोधन में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि धोबी घाट बन जाने से  धोबी समाज को अत्यन्त लाभ होगा। धोबी समाज के लोग अत्यंत ही मेहनती होते हैं। उन्हें कपड़े धोने में इस घाट के बन जाने से सुविधा होगी।सौरभ श्रीवास्तव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी भी धोबी समाज के उपस्थित गणमान्य लोगों को दी।कार्यक्रम का संचालन  चंदौली के जिलाध्यक्ष राजेश कन्नौजिया और अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नन्दू कन्नौजिया ने की।धन्यवाद ज्ञापन राजेंद्र कन्नौजिया ने किया।कार्यक्रम में उपस्थित थे नगर पालिका परिषद अध्यक्ष रेखा शर्मा, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चे के महानगर अध्यक्ष जीतेन्द्र सोनकर, रामसरन चौधरी, हीरालाल चौधरी, गंगा राम, बनारसी चौधरी, सभासदगण राजेन्द्र शंकर सिंह पटेल, हरिशंकर सिंह, अशोक अग्रहरि, लल्लन सोनकर, सत्यनारायण मौर्य, विशाल जायसवाल, मनोज यादव व रितेश पाल गौतम, भाजपा किसान मोर्चे के महानगर महामंत्री अमित सिंह चिन्टू, पनारू कन्नौजिया, मंजू देवी, राजकुमार सिंह, सृजन श्रीवास्तव,राकेश कन्नौजिया, रजनीश कन्नौजिया, सुनील श्रीवास्तव, राजू कन्नौजिया, दीपक कन्नौजिया, जय सिंह चौहान, जितेंद्र कन्नौजिया, राजेश कन्नौजिया, राकेश जायसवाल, मोहन लाल कन्नौजिया, लाल जी कन्नौजिया, हीरा लाल कन्नौजिया, बरसाती कन्नौजिया, शंकर कन्नौजिया, संजय कन्नौजिया, अनिरूद्ध कन्नौजिया, गंगाराम कन्नौजिया, रामकरण चौधरी, बनारसी चौधरी व अन्य।



No comments:

Post a Comment



Post Bottom Ad