लखनऊ उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने 24 लोगों की चुनाव समिति बनाई है। जिसमें जाति और क्षेत्रीय संतुलन को साधने की कोशिश की गई है। भाजपा की यही टीम चुनाव अभियान को आगे बढ़ाएगी।बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के अनुमोदन पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने बुधवार को पार्टी की प्रदेश चुनाव समिति घोषित कर दी है। समिति में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल और प्रदेश महामंत्री संगठन कर्मवीर सिंह के साथ ही डॉक्टर रमापति राम त्रिपाठी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बेबी रानी मौर्य, राष्ट्रीय महामंत्री व सांसद अरुण सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद रेखा वर्मा,कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक, दलितों में राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर,सांसद राजवीर सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री एस पी सिंह बघेल, एमएलसी व प्रदेश उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई, प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी को स्थान दिया गया है। जबकि महिला मोर्चा व सांसद गीता शाक्य प्रदेश चुनाव समिति की पदेन सदस्य होंगी। वही विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के अलावा तीन प्रदेश सह प्रभारी संजीव चौरसिया, सुनील ओझा और वाई सत्याकुमार होंगे। प्रदेश चुनाव के रूप में कमान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के हाथ होगी जबकि चुनाव प्रबंधन सह चुनाव प्रभारी अनुराग ठाकुर संभालेंगे।
Post Top Ad
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment