दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में चल रहा इलाज
रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया- माधोपुर स्थित शुलटंकेश्वर मंदिर पर शनिवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों का काशी को स्वअक्षर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी सुनील ओझा बीमार चल रहे हैं जिनका इलाज दिल्ली के वेदांता हॉस्पिटल में हो रहा है। उनके स्वास्थ्य लाभ के लिए भाजपा के पदाधिकारियों के साथ जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ने कर्मकांडी विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ शुलटंकेश्वर महादेव का दर्शन, हवन पूजन व अनुष्ठान किया गया। जिसके दौरान भगवान भोलेनाथ शूलटंकेश्वर महादेव जी से सुनील ओझा जी को जल्द से जल्द स्वस्थ्य होने की कामना की गयी।इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, अरविंद कुमार सिंह ,प्रशांत सिंह,सुरेंद्र मिश्रा,अमित,पवन राय,रमेश साहनी,शिव प्रकाश इत्यादि लोग शामिल रहे।
No comments:
Post a Comment