अमरोहा जिले के गजरौला थाना क्षेत्र में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक सिपाही ने महिला सिपाही को गोली मार दी और घटना के बाद सिपाही ने स्वयं को भी गोली मारकर घायल कर लिया।गोली लगने से घायल दोनों पुलिसकर्मियों को गंभीर हालत में मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार बताया गया कि डायल 100 में तैनात सिपाही मनोज कुमार और एक महिला सिपाही से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी इसके बाद सिपाही मनोज ने महिला पुलिस कर्मी को गोली मार दी। बताया गया कि दोनों पुलिसकर्मी अवंतिका नगर में किराए के मकान में रहते थे। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मी 2018 बैच के सिपाही हैं यह घटना क्यों घटी इसकी जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment