रिपोर्ट-त्रिपुरारी यादव
वाराणसी रोहनिया-आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के टोडरपुर स्थित कृषक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पर मंगलवार को सुबह 10 बजे महिला सशक्तिकरण सेवा समिति के तरफ से संस्था के उपाध्यक्ष ममता सिंह तथा अध्यापिका शालिनी सिंह द्वारा सभी छात्राओं को सेनेटरी पैड बांटा गया। तथा छात्राओं को सेनेटरी पैड के प्रयोग के बारे में अवगत कराते हुये जागरूक किया।जिसके दौरान महिला सशक्तिकरण सेवा समिति उपाध्यक्ष ममता सिंह ने बताया कि इस संस्था की तरफ से दिव्यांग एवं गरीब छात्राओं को निशुल्क ब्यूटीशियन,सिलाई हस्त शिल्पकला प्रशिक्षण कराया जाता है।और संस्था ने विगत दो सालो में 2000 बच्चियों को निशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया।आज सेंटर से प्रशिक्षित कई बच्चियां महिलाएं स्वयं आत्मनिर्भर बनकर ज्यादा से ज्यादा बच्चियों को हुनरमंद बनाने का प्रयास कर रही है जिससे उनको शसक्त बनाया जा सके तथा वो किसी पर आश्रित न रहे। संस्था नेमोहनसराय एवम् राजातालाब में ग्रामीण बच्चियों 2000 सेनेटरी पैड भी बांटे गए और स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया।संस्था के प्रबंधक शरद कुमार गोस्वामी जो कि ( मास्टर ऑफ आर्ट एंड क्राफ्ट ) है। उनके द्वारा भी दिए गए हस्तशिल्प कला में प्रशिक्षण से बहुत सारी बच्चियां महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है।
No comments:
Post a Comment