चंदौली महिला सशक्तीकरण, सम्मान व सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किया गया अभियान मिशन शक्ति आधी आबादी में जोश भर रहा है। जिले में पुलिस द्वारा विभिन्न कार्यक्रम के जरिए महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों, ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में 1090 वूमेन पावर लाइन, 181 महिला हेल्प लाइन, 1076 मुख्यमंत्री हेल्प लाइन, 1098 चाइल्ड लाइन, 112 तत्काल पुलिस सेवा, 102 स्वास्थ्य सेवा व 108 एंबुलेंस सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। इसी क्रम में सदर कोतवाली प्रभारी अशोक मिश्रा ने राम कृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज में महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करते हुए

सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सहयोगी यूथ फ़ॉर चेंज के संस्थापक अभिषेक कुमार सिंह जी,विद्यालय के प्रबधंक रमेश सिंह जी,कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक सिंह एवमं संचालन अतुल श्रीवास्तव जी ने किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह व सभी सहायक शिक्षक, शिक्षिकाएं आदि उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment