­
भाजपा सरकार में खेलों को बढ़ावा मिला- खेल मंत्री - जनसच न्यूज़

Breaking

नमस्ते जनसच न्यूज़ में आपका स्वागत है , जनसच तक अपनी बात jansach20@gmail.com के माध्यम से पहुचायें |

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, November 2, 2020

भाजपा सरकार में खेलों को बढ़ावा मिला- खेल मंत्री


चार करोड़ 83 लाख की धनराशि से पंत स्टेडियम का बदलेगा स्वरूप

शिलान्यास कार्यक्रम में इस उपलब्धि के लिए सांसद मेनका गांधी ने जताया आभार

रिपोर्ट-संतोष यादव

सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद मेनका संजय गांधी एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उपेंद्र तिवारी ने आज जिले के पंत स्टेडियम के जीर्णोद्धार व आधुनिकीकरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जीर्णोद्धार की स्वीकृत धनराशि चार करोड़ 83 लाख रुपए जारी कर दी गई है। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पांच खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया। खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनी है तब से खेलो इंडिया के तहत देश ही नहीं उत्तर प्रदेश में भी खेलों को व्यापक स्तर पर बढ़ावा मिला है। आजादी के 70 सालों में जहां प्रदेश में 80 स्टेडियम बनाए गए थे वही पिछले 3 वर्षों में प्रदेश में 39 स्टेडियम बनाए गए। प्रदेश सरकार प्रत्येक जिले में तरणताल व ओपन जिम स्थापित करने के लिए प्रयासरत है। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने कहा कि खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम आधुनिकीकरण के लिए प्रदेश सरकार के द्वारा की गई मदद की वह आभारी है। उन्होंने खेल मंत्री के प्रति भी आभार व्यक्त किया। जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि जीर्णोद्वार के क्रम में तरणताल का आधुनिकीकरण किया जाएगा। बैडमिंटन हॉल व टेबल टेनिस हाल को भी सुसज्जित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बजट में रेसिंग ट्रैक का भी निर्माण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि स्वीकृत बजट चार करोड़ 83 लाख में से अभी तक एक करोड़ 85 लाख रुपए फंड में आ भी गए हैं। आज के शिलान्यास के कार्यक्रम के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे बेहतर संसाधनों से खिलाड़ियों का भविष्य उज्जवल होगा। स्टेडियम के जीर्णोद्धार शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय खेलों में स्वर्ण पदक पा चुकी खिलाड़ी सोनल तिवारी, प्रियंका मिश्रा, हर्ष दुबे, शिवांगी सिंह सुनील तिवारी सहित खेल प्रेमियों ने खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर खेल निदेशक आरपी सिंह आवाज जिला क्रीड़ा अधिकारी शीला भट्टाचार्य, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, विजय सिंह रघुवंशी, सहित काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  मौजूद रहे।





No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad