पर्यावरण संरक्षण की मुहिम में जुटे नौनिहालों का जारी है पौधरोपण अभियान
रिपोर्ट-संतोष यादव
सुल्तानपुर। नंदन एवं काव्या की उम्र भले छोटी दिख रही है,लेकिन ये दोनों मासूम सन्देश बड़ा दे रहें हैं। पर्यावरण संरक्षण के प्रति बड़ों से ज्यादा सजग ये नौनिहाल हैं। नंदन की उम्र 10 वर्ष व काव्या की उम्र 6 वर्ष है। दोनों क्रमशः कक्षा पांच एवं कक्षा एक के विद्यार्थी हैं। पर्यावरण के प्रति इतने संकल्पित कि जीवन के 3 वर्ष पूरे करने के साथ ही हर वर्ष दोनों अपने जन्मदिन पर एक-एक पेड़ लगाना नही भूलते हैं। हलाकि इसके पीछे का छिपा राज दोनों को अपने पिता संदीप तिवारी एवं बाबा से मिली प्रेरणा ही है जो इन्हें पर्यावरण के प्रति झुकाव पैदा कर रही है। किसी के जन्मदिन पर जाने के साथ उपहार स्वरूप एक पेड़ देना इनकी पहचान आस-पास के लोगों में बन रही है। अब तक नन्दन ने सात व काव्या ने चार फलदार पेड़ खुद रोपित किए एवं उनकी देखभाल भी कर रहें। कहीं किसी स्थान पर पर्यावरण, हरियाली से संबंधित कोई कार्यक्रम है तो वह इनसे छूटेगा नही। यह कार्य ये दोनों लोग अपने बाबा के साथ मिलकर करते हैं।बकौल नंदन एवं काव्या 'मेरी चिन्ता अब यह हो गयी कि घर पर तो जगह बची नही, इसलिए अगले वर्ष से हर जन्मदिन पर 5 पौध दोनों लोग दान करेंगे जिससे पर्यावरण की रक्षा के प्रति लोगों मे जागरूकता फैले।
No comments:
Post a Comment