चित्रकूट जिले के कर्वी थाना क्षेत्र के बेड़ी पुलिया के पास पिकअप व सफारी के टकराने से भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जय विजय सिंह व उनके पुत्र रामफल सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गये।घायलवस्था में दोनों लोगों को प्रयागराज के लिए रेफर किया
गया जहां जय विजय सिंह के मौत की खबर आ रही है।सूत्रों से मिली खबर के अनुसार ज्ञात हुआ कि जय विजय सिंह बांदा में पार्टी के प्रशिक्षण में शामिल होकर लौट रहे थे।सड़क दुर्घटना की खबर पाकर जिलाध्यक्ष सहित बड़ी सख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला अस्पताल पहुंच गये।धक्का मारने वाली गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी सहित फरार बताया जा रहा है।पुलिस उसकी तलाश कर रही है।Post Top Ad
Friday, October 23, 2020
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
About us
मीडिया के क्षेत्र में वर्षों के अनुभवों के बाद "जन सच" पोर्टल को इस विश्वास के साथ चलाया जा रहा है कि सच्ची व सही खबरें पाठकों को सुलभता के साथ उपलब्ध कराई जा सके।
नोट-"जन सच" के नाम का कोई गलत इस्तेमाल करता है तो उसकी जानकारी आप मेल पर दें सकते हैं।
हम से सम्पर्क -jansach20@gmail.com
No comments:
Post a Comment